प्रमुख महासचिव ने पार्टी को मजबूत करने को लेकर निर्देशित किया
सीतापुर। रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष (मध्यांचल) सुनील राजवंशी के निवासी स्थान भवालपुर में आयोजन किया।
इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव(मध्यांचल)/मंत्री प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह अर्कवंशी ने पदाधिकारियों से पार्टी की नितियों को गांव गांव तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया। पार्टी के सीतापुर जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत को सभी कमेटी को जल्द से जल्द बनाने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान धवरपारा ग्राम पंचायत के प्रधान ब्रजेश पाल ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश प्रमुख महासचिव योगेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत ने ब्रजेश पाल को जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें नियुक्त प्रमाण पत्र दिया।
मासिक बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी मदन पाल सिंह अर्कवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष (मध्यांचल) सुनील राजवंशी, प्रदेश महासचिव संजय अर्कवंशी, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजेश राजभर, रोहित राजपूत, जिला संगठन मंत्री श्रवण कुमार राजवंशी, जिला सचिव संजय रावत, प्रदीप पाल, नूरमोहम्मद, अमरीश राठौर, ओमप्रकाश अर्कवंशी, प्रदीप कुमार पाल, नूरमोहम्मद आदि पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।