बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूका पुतला
सीतापुर। मंगलवार को सीतापुर जनपद के सिधौली नगर पंचायत के तहसील चौराहे पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुनाल रावत(Kunal Rawat) उर्फ कर्मवीर की अगुवाई में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(National President / Former Chief Minister of Uttar Pradesh Akhilesh Yadav) का पुतला फूका.
इस दौरान अखिलेश यादव मुर्दा बाद, समाजवादी पार्टी मुर्दा बाद, जिन्ना प्रेम नही चलेगा, योगी मोदी जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाये गये.


किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजराजेश्वर सिंह उर्फ निक्की ने बताया कि अखिलेश यादव का एक बेतुका बयान आया था जिसमें मोहम्मद अली जिन्ना का देश की आजादी में सहयोग रहा, कहाँ से सहयोग रहा है जिस तरीके की अखिलेश यादव नवाज वादी सोंच है. हिन्दुस्तान में नही चलेंगी. अगर ज्यादा प्रेम हो तो वह पाकिस्तान जा सकते है.

इस दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजराजेश्वर सिंह उर्फ निक्की, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अलोक तिवारी उर्फ टिंकल, मंडल महामंत्री किसान मोर्चा ओमकार पाण्डेय, सेक्टर प्रभारी सूरज गुप्ता, मुन्ना अवस्थी, सोशलमीडिया प्रभारी रंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.