Surya Satta
सीतापुर

भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन  

 

सीतापुर। सीतापुर के ब्लॉक सिधौली परिसर में आज मंडल कार्यसमिति प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र जिला उपाध्यक्ष करुणा शंकर त्रिपाठी ने किया.

बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी सिधौली मंडल कार्यसमिति प्रशिक्षण वर्ग में आए भाजपा जिला उपाध्यक्ष करुणा शंकर त्रिपाठी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए मंडल पदाधिकारी कार्यकताओं को प्रशिक्षण करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में जाए सरकार की उपलब्धियां ग्रामीणों को बताना संगठन में रहकर संगठन के दायित्वों का निर्वहन करना शब्दों का चयन सही तरीके से करना जनप्रतिनिधियों से आपस में संगठन और प्रतिनिधि संवाद कर विकास कार्यों को जमीनी स्तर तक ले जाना है।वहीं यह कार्यक्रम सिधौली ब्लाक में किया गया.

यह लोग रहे मौजूद

इस दौरान सीतापुर एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधानसभा विधायक मनीष रावत , मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय , मंडल महामंत्री अनूप श्रीवास्तव , गौरव मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, राम नारायण सिंह ,अनूप बाजपाई ,सेक्टर प्रभारी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह , पुष्कर गुप्ता, प्रतीक सिंह , महेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश मिश्रा, ललित मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, रजत त्रिपाठी, अतुल तिवारी, राज राजेश्वर सिंह, सहित मंडल समस्त पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page