Surya Satta
उत्तर प्रदेश

वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत महोली ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

सीतापुर। वित्तीय साक्षरता केंद्र कमलापुर द्वारा वित्तीय जागरूकता सप्ताह के विकास खण्ड कसमंडा क्षेत्र के महोली गांव में जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, केवाईसी/री-केवाईसी, डिजिटल लेन–देन, बचत की आदत और वित्तीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा।

केंद्र प्रबंधक मनोज कुमार के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों को सुरक्षित बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान के सुरक्षित तरीकों तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। ग्रामीणों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में सीबीओ विजय वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन से कार्यक्रम प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक बना। अंत में सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page