Surya Satta
उत्तर प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह, नैमिष धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, उमड़ा जनसैलाब

 

सीतापुर। नैमिष धाम, सीतापुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्टेशन रोड नैमिषारण्य स्थित नगर पालिका सत्संग हॉल में संपन्न हुआ।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा सीतापुर के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, विपुल सिंह आशीष, प्रशांत सिंह, अमित दीक्षित, समाजसेवी करुणा निधि पाण्डेय और शालिनी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

संस्था के प्रबंधक श्री श्याम कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक और कानपुर के डीएवी कॉलेज से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी।

वाजपेयी जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य के रूप में की और तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने, इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। वे एक कुशल कवि और लेखक भी थे, जिनकी कविताओं में देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर विचार व्यक्त किए गए हैं।

मुख्य अतिथि राजेश शुक्ला ने वाजपेयी जी के नेतृत्व और कूटनीति पर बात की। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल नेता और कूटनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति को मजबूत किया और विभिन्न देशों के साथ संबंधों को सुधारने के लिए कूटनीतिक दृष्टिकोण अपनाया। उन्हें उनके योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद अमित दीक्षित की टीम ने संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में, मुख्य अतिथि द्वारा लाला रामनारायण इंटर कॉलेज के उन बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

जिसमें कविता प्रतियोगिता में अमित कुमार, दीपेश कुमार शुभम सौरभ वीरू वर्मा, निबंध प्रतियोगिता में सुमित सैनी निर्मल प्रियांशु अंकित पाल चित्रकला प्रतियोगिता में प्रशांत गौतम पीयूष कुमार मयंक वर्मा निशु कुमार को पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम का संचालन नीरज शास्त्री ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित राजेश सिंह राहुल श्रीवास्तव मुन्ना तिवारी नीरज शुक्ला अविनाश प्रताप सिंह, फलेश कुमार बाजपेई, व वे नेमिस धाम के साधु संत, माता बहनों एवं कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page