लखनऊ में अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ, 28 दिसंबर 2025। रविवार को बुद्धेश्वर स्थित आनंद सिंह अर्कवंशी के आवास पर अखिल भारतीय अर्थवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सिंह अर्कवंशी ने की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रसार तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार रखे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
बैठक में हाल ही में अशोक रावत द्वारा दिए गए बयान पर भी गंभीर चर्चा की गई तथा उसके विरोध की प्रक्रिया को लेकर सर्वसम्मति से रणनीति तय की गई। इसके साथ ही महासंघ के संगठनात्मक विस्तार पर निर्णय लेते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन किए गए। शिव देवी अर्कवंशी को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, आनंद सिंह अर्कवंशी को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी को प्रदेश विधि सलाहकार एवं जिला प्रभारी सीतापुर तथा संजीत सिंह अर्कवंशी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक शिव भगवान रघुनायक अर्कवंशी, राष्ट्रीय महामंत्री ओम प्रकाश अर्कवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अर्कवंशी, प्रदेश महामंत्री विमल अर्कवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्यपाल अर्कवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह अर्कवंशी सहित बड़ी संख्या में अर्कवंशी समाज के गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

