Surya Satta
सीतापुर

चोरी और दुष्कर्म के 7 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर। थाना संदना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 7 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर के आदेश पर 24-25 जून को रात्रि गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई।

पहली टीम ने उप निरीक्षक प्रेमचंद्र यादव के नेतृत्व में तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें मुन्ना (56 वर्ष), रिकू (45 वर्ष) और रामऔतार (53 वर्ष) शामिल हैं। ये तीनों आरोपी मामला संख्या 211/2011 में धारा 436/504/506 के तहत वांछित थे।

दूसरी टीम ने उप निरीक्षक कृष्ण बिहारी चौबे के नेतृत्व में चार अभियुक्तों को पकड़ा। इनमें मन्नू (35 वर्ष), माखनलाल (59 वर्ष), कमलू (50 वर्ष) और दयाराम (58 वर्ष) शामिल हैं। ये अभियुक्त चोरी के मामले में धारा 379/411 और दुष्कर्म के मामले में धारा 377 के तहत वांछित थे।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय सीतापुर में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल डीलचंद्र, कांस्टेबल अभिषेक पाठक, लंकेश यादव, प्रदीप यादव, परशुराम वर्मा और पंकज वैष्णव की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page